गोरखपुर: राजघाट पुलिस ने हर्बट बांध से चोरी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
राजघाट थाना क्षेत्र के पांडे हाता से बीते दिनों एक व्यापारी का अलमारी और कालीन का बंडल लेकर ई रिक्शा चालक फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू किया। तमाम सीसीटीवी को खंगालने के बाद आज पुलिस ने राजकुमार महतो नाम के एक युवक को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ई रिक्शा चलाता है।