हनुमानगढ़: जिले में एमएसपी पर गेहूं खरीद में फर्जीवाड़ा सामने आया, बोगस ठेकानामों से लाभ लेने वालों को दिया गया नोटिस
हनुमानगढ़ जिले में एमएसपी पर गेहूं खरीद में अनियमितता की जांच विभाग ने तेज कर दी है। जांच में बोगस ठेकानामो सब घोषणा पत्रों और ओटीपी आधारित दस्तावेजों के माध्यम से योजना का अनुचित लाभ लेने के मामले सामने आए हैं। इसके बाद सम्बन्धितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है, और सभी को नोटिस जारी किया गया है।