रेवदर ब्लॉक के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल देरोल में साइबर सुरक्षा एवं उपभोक्ता अधिकार जागरूकता दिवस मनाया गया इस दौरान छात्रों को साइबर खतरों ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और उपभोक्ता अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा प्रभारी ने छात्रों को वर्तमान में होने वाली ऑनलाइन ठगी से भी अवगत करवाया