दमोह: शोभानगर में खाटू श्याम गए परिवार के सूने घर पर चोरों का धावा: 2.5 लाख के जेवरात-नकदी चोरी, CCTV कैमरे में 3 संदिग्ध कैद
Damoh, Damoh | Jun 5, 2026 दमोह के शोभानगर में खाटू श्याम दर्शन पर गए परिवार के सूने घर में अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर से करीब 2 से 2.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद पास के CCTV में बाइक सवार 3 संदिग्ध कैद हुए हैं। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।