रिवा घाट पर दो मोटर बोटों की टक्कर, 7 यात्री गंगा में गिरे; नाविकों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Sadar, Varanasi | Feb 16, 2026 रिवा घाट पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गंगा नदी में दो मोटर बोट आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक मोटर बोट अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई और देखते ही देखते डूबने लगी। नाव पर सवार सात लोग पानी में गिरकर डूबने लगे।