स्वार: समोदिया स्थित असलम किराना स्टोर पर आसरा वेलफेयर सोसाइटी ने निःशुल्क आंख एवं कान जांच शिविर लगाया
Suar, Rampur | Jun 3, 2026 आसरा वेलफेयर सोसाइटी, रुस्तम नगर द्वारा समोदिया में असलम किराना स्टोर के निकट निःशुल्क आंख एवं कान जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में काशीपुर से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों, महिलाओं एवं बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।