खाजूवाला: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या, पति सहित ससुराल पक्ष पर लगाए गए आरोप
दंतौर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में दंतौर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, लालचंद पुत्र नारायणराम जाति नाई ने रिपोर्ट दी है कि ससुराल पक्ष ने उसकी पुत्री की दहेज प्रताड़ना के चलते हत्या कर दी।