बागपत: हरियाणा और जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बागपत बस स्टैंड के निकट ब्यूटी पार्लर की आड़ में गर्भ जांच का किया भंडाफोड
Baghpat, Bagpat | Mar 30, 2024 एसीएमओ डा. दीपा सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि बागपत बस स्टैंड के निकट गर्भ जांच हो रही है। हरियाणा की टीम ने एक सप्ताह तक इसकी रेकी कराई। टीम ने एक डमी गर्भवती महिला को महिला दलाल के पास भेजा। दलाल ने 15 हजार रुपये में गर्भ जांच का सौदा किया।