कौंच: कोंच नगर में 33 केवी पावर हाउस की बीसीबी मशीन में चूहा घुसने से हुआ ब्लास्ट, 10 घंटे से ज्यादा बाधित रही बिजली आपूर्ति
Konch, Jalaun | Jul 3, 2026 कोंच नगर में 33 केवी पावर हाउस की बीसीबी मशीन की इनकमिंग में चूहा घुस जाने से ब्लास्ट हो गया और तकनीकी खराबी आ गई, जिससे नगर के प्रथम और द्वितीय फीडर सहित कुछ क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं देर रात 11 से शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक बिजली बंद रही। वही भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोग बेहाल होते और बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला।