बबेरू: कलाना गांव के पास खेत से घर जाते समय वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल रिफर
Baberu, Banda | Dec 3, 2025 मरका थाना क्षेत्र के कलाना गांव निवासी चुनकी पत्नी राममनोहर 70 वर्ष, यह बुधवार कि शाम को खेत से अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया,जिससे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी, परिजनों के द्वारा सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया, जहाँ पर डॉक्टरो द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया हैं।