बीसलपुर: बीसलपुर कोतवाली के सामने चलती अर्टिगा कार में हुआ ब्लास्ट ड्राइवर व कार के पास खड़े तीन लोग हुए घायल अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर कोतवाली के सामने रविवार को अचानक चलती अर्टिगा कार में ब्लास्ट हो गया ब्लास्ट होने से कार के परखच्चे उड़ गए जिसमें बरेली जिला के थाना भुता के गांव अर्जुनपुर निवासी ड्राइवर पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। वही कार के पास परचूनी दुकान पर सामान लेने आई बच्ची खुशी व मान्या सहित दुकान स्वामी धीरज वर्मा भी कार के ब्लास्ट होने पर कार के कांच से जख्मी हो गए।