बीसलपुर: भसूड़ा गांव के चौराहे पर परचून के ठेला स्वामी ने मांगे परचून के रूपए युवक ने चाकू से किया हमला घायल अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भसूड़ा निवासी रामौतार ने बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह रोज के भांति गांव भसूडा चौराहे पर परचून के समान का ठेला लगाकर अपने परिवार का गुजारा करता है। शनिवार रात्रि एक युवक उसके ठेले पर सामान लेने पहुंचा जब ठेला स्वामी ने युवक से परचून के रूपए मांगे इसी बात से नाराज होकर युवक ने ठेला स्वामी पर चाकू से हमला कर दिया।