बीसलपुर: कौशल विकास मिशन के अंतर्गत
रोजगार मेले में 360 लाभार्थियों को दिए गए नियुक्ति पत्र बीसलपुर ब्लॉक में लगा रोजगार मेला
शनिवार को बीसलपुर ब्लॉक परिसर में भारत सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण लेने वाले 756 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। 360 लाभार्थियों को नौकरी देने के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए।