बीसलपुर: मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में दुकान के अंदर रखे सामान लेने को लेकर हुए झगड़े में युवक गंभीर घायल पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
शनिवार को बीसलपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी दीपक गंगवार ने बताया कि मोहल्ले में स्थित अपनी दुकान पर रखे लैपटॉप को लेने गए थे तभी घात लगाए बैठे प्रकाश वर्मा ने जानलेवा हमला कर चाकू से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।