बीसलपुर: महिला को अकेला पाकर मनचले ने दुष्कर्म करने का किया प्रयास महिला की तहरीर पर दियोरिया कलां पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसके पति उत्तराखंड में रहकर मजदूरी करते हैं। रात 10 बजे गांव का अरुण कुमार घर में अकेला देखकर घुस आया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया शोर शराबा सुनकर महिला के ससुर वहां आ गए जिससे आरोपी ससुर को गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।