बीसलपुर: राज्य मंत्री संजय गंगवार ने पालिका के 4करोड़ से क्रय किए गए संयंत्रों का बीसलपुर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किया शुभारंभ
बीसलपुर नगर को स्वच्छ बनाने के लिए पालिका प्रशासन द्वारा 4 करोड़ की लागत से खरीदे गए प्रदूषण नियंत्रण ,एंटी स्मोक गन गाड़ी सहित सफाई संयंत्रों का प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर पूजन कर शुभारंभ किया। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा नेता अमन जयसवाल उर्फ निक्की व कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री का भव्य स्वागत किया।