मंदसौर: मंदसौर मंडी में प्याज ₹3 से ₹10 किलो बिका, किसानों ने समर्थन मूल्य की मांग की
कृषि उपज मंडी मंदसौर में प्याज 3 से 10 रुपए किलो बिकने से किसान परेशान हैं, किसानों का कहना है कि बीज, खाद, मजदूरी और सिंचाई की लागत भी नहीं निकल पा रही। पिछले तीन वर्षों से प्याज के भाव में सुधार नहीं होने से किसानों ने सरकार से उचित समर्थन मूल्य और राहत की मांग की है,