इस्लामनगर अलीगंज: दीपावली को लेकर अलीगंज बाजार में खरीदारी के लिए दिनभर रही भीड़, रुक-रुक कर लग रहे थे जाम
दीपावली का त्योहार 31 अक्तूबर गुरुवार को मनाया जाएगा। लेकिन दीपावली की तैयारी को लेकर बुधवार सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक अलीगंज बाजार में खरीदारों की भीड़ लगी रही। लोगों की भारी भीड़ से बाजार में रुक रुक कर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही थी। इस दौरान लोगों ने भगवान गणेश और माता लक्ष्मी के साथ-साथ पूजा की सामग्री की भी खरीदारी की।