बल्देवगढ़: टीकमगढ़-छतरपुर मार्ग पर करमासन के पास वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, बालिका सहित दो घायल
टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग करमासन के पास चार पहिया वाहन चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।जिसमें एक बालिका सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों का बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। जिसमें घायल दीपक अहिरवार,गोलू अहिरवार एवं बालिका शिक्षा अहिरवार घायल हो गए।घायलों ने डायल हंड्रेड को सूचना दी जिसमें मौके पर डायल हंड्रेड पहुंची।