बल्देवगढ़: कैलपुरा गांव में करंट लगने से तीन भैंसों की मौत, पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत कैलपुरा गांव में करंट लगने से तीन भैंसों की मौत हो गई।जिसमें पीड़ित मोहनलाल रैकवार के द्वारा बल्देवगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें पुलिस को बताया कि गांव में खेतों में अज्ञात लोगों के द्वारा विद्युत तार फैला दिए।जिस कारण से करंट लगने से तीन भैंसों की मौत हो गई। पीड़ित ने कार्यवाही की मांग की है।