मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में युवक ने चूहे मारने की दवा का सेवन कर जान देने का किया प्रयास, हालत गंभीर
थाना क्षेत्र के ग्राम मोनदाता निवासी उदय पुत्र महाराज सिंह ने मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते चूहे मारने की दवा खाकर जान देने का प्रयास किया। वहीं युवक की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला में भर्ती करने का काम किया गया।