मोतिहारी: गंडक नदी में हुए नाव हादसे में तीसरे दिन बहन का शव मिला, भाई अभी भी लापता
सरेया गांव के पास गंडक मे हुए नाव दुर्घटना मामले मे तीसरे दिन नदी में उपलाते बहन का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने बरामद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा। वही हादसे में लापता भाई हीरालाल महतो के खोजबीन में अधिकारी व एसडीआरएफ टीम जुटी हुई थी। गोविंदगंज इंस्पेक्टर व प्रभारी सीओ के नेतृत्व मे शव को निकाल कर पोस्टमार्टम मे भेजा गया।