चित्रकूट के मानिकपुर में आबकारी विभाग ने सोमवार दोपहर 12 बजे से विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ब्लॉक मानिकपुर स्थित रेल्वे स्टेशन में शराब की दुकानों का नियमानुसार निरीक्षण किया गया। यह अभियान आबकारी आयुक्त के आदेश और जिलाधिकारी चित्रकूट के निर्देश पर संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन तथा उप आबकारी आयुक्त चित्रकूट धाम प्रभार बांदा के दिशा-निर्देश मे चलाया गया।