टिकारी: शाहगंज में भाकपा माले के 12वें जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर टिकारी-कोंच कमिटी के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
Tikari, Gaya | May 6, 2026 भाकपा माले के 12 वां जिला सम्मेलन 16-18मई लहेरियासराय दरभंगा की तैयारी को लेकर बुधवार दोपहर टिकारी-कोंच संयुक्त प्रखंड कमिटी के कार्यकर्ताओं की बैठक शाहगंज स्थित सामुदायिक भवन में हुई। बैठक में माले जिला सचिव निरंजन कुमार, टिकारी प्रखंड सचिव रवि कुमार, कोंच प्रखंड प्रभारी सुरेंद्र यादव, राजकुमार यादव, राजबल्लभ यादव, गनिल मांझी, शिवनारायण मांझी शामिल हुए।