सदर: प्रयागराज: नए यमुना पुल से नदी में कूदा 23 वर्षीय युवक, मां से फोन पर बात करते हुए दी जान
Sadar, Allahabad | Jul 9, 2026
प्रयागराज के नए यमुना पुल से बृहस्पतिवार शाम एक 23 वर्षीय युवक ने मां से फोन पर बात करने के दौरान यमुना में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना से पुल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने करीब डेढ़ घंटे तक तलाश अभियान चलाया।काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया