जबलपुर: रांझी बड़ा पत्थर मरघटाई विद्युत मंडल के सामने पंप हाउस में बिजली चोरी का मामला
पंप हाउस की देखरेख करने वाले व्यक्ति को अपने ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते हुए पकड़ा गया। नगर निगम और विद्युत मंडल विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की। पता चला है कि रांझी जलशोधन में पदस्थ त्रिवेणी प्रसाद चौधरी के बेटे सिद्धार्थ चौधरी को पंप हाउस की कमान सौंपी गई थी। कई सालों से बिजली की चोरी की जा रही थी, जिससे बस्तियों में पानी नहीं पहुंच पा रहा था।