बेरमो: सेंट्रल कॉलोनी में महिला शिक्षिका पर चाकू से हमले के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Bermo, Bokaro | Apr 3, 2026 बेरमो की सेंट्रल कॉलोनी में महिला शिक्षिका पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बेरमो पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी अंकुश उर्फ टीपीया को गिरफ्तार कर लिया है।शुक्रवार समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि आरोपी ने एक अप्रैल की आधी रात घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था।