गनाेड़ा: सुंदनी बस स्टेशन पर मारपीट और नगदी छीनने के मामले में लोहारिया थाने में रिपोर्ट दर्ज
गनोड़ा के समीप सुंदनी बस स्टेशन पर गनोड़ा क्षेत्र के एक युवक के साथ मारपीट कर नगदी छीनने के मामले मे लोहारिया थाने मे रिपोर्ट दी है। शुक्रवार सुबह 9बजे मेरी जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रार्थी हिम्मतलाल पिता हंसराज नायक निवासी मोटाटांडा गनोड़ा ने अपने साथ मारपीट व नगदी से भरे बैग छीनने का आरोप लगाते हुए लाला यादव, प्रदीप यादव और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दी।