नौगांव: हरपालपुर में 11000 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो नाबालिग झुलसे, एक गंभीर, अस्पताल रेफर
हरपालपुर नगर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 11000 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो नाबालिग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना सुबह करीब 11 बजे हरपालपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित स्टेट कालका मैरिज हाउस के पीछे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, घायल दोनों बच्चे अपने एक रिश्तेदार के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने आए हुए थे