पीलीभीत: टाइगर रिजर्व में किसानों ने किया प्रदर्शन, 'जमीन लौटाओ या पाकिस्तान भेज दो' के लगे नारे
पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र की दियूरिया रेंज के पास स्थित नवादिया बांकी गांव में जमीन कब्जे को लेकर ग्रामीणों और वन विभाग के बीच विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए सिख समाज के लोग पिछले लगभग 70 वर्षों से करीब 10 हेक्टेयर भूमि पर खेती कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनके पास भूमि अभिलेख, लगान रसीदें और न्यायालय द्वारा