पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार 17 जनवरी की रात करीबन 7:00 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला माधव नगर में हाथ भट्टी की कच्ची शराब बेच रही है तो मौके पर जाकर देखा तो सूचना सही निकली और आरोपियां सुनीता आदिवासी उम्र 35 वर्ष निवासी माधव नगर से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।