जशपुर: फोटो प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब, विद्यार्थियों ने मोदी सरकार के 12 वर्षों का विकास सफर जाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा जुदेव चौक में आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी विद्यार्थियों, शिक्षकों, किसानों और आम नागरिकों की भारी भीड़ देखने को मिली। आगंतुकों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत से जुड़ी उपलब्धियों