लातेहार: नेवाड़ी पंचायत: सोहदाग में गज्जू लोहरा के घर लगी आग, पूर्व प.स.स. कलीम अंसारी ने बीडीओ से सहयोग मांगा
शुक्रवार की देर रात करीब दो से ढाई बजे नेवाड़ी पंचायत के सोहदाग में गज्जू लोहरा के घर में आग लग गई।इस आगलगी में घर पूरी तरह जलकर राख हो गया।और घर में रखे सामान भी जलकर नष्ट हो गए है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य मो कलीम अंसारी ने शनिवार की दोपहर बारह बजे कहा कि रहने के लिए भी परेशानी है।उन्होंने बीडीओ से सहयोग की अपील की है।