पाटी: ग्राम देरवालिया में किसान जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित,उपसंचालक कृषि वास्केल ने प्राकृतिक खेती के गुर सिखाए।
Pati, Barwani | Jul 10, 2026 कृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना द्वारा पाटी विकास खंड के ग्राम देरवालिया में शुक्रवार दोपहर 12 बजे किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि श्री के. सी. वास्केल ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए इसके विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत में कमी आती है।