मढ़ौरा: मढ़ौरा के एक माह बाद खुले विधालय पहले दिन विधालयों में बच्चों की संख्या रही बहुत कम
मढ़ौरा में एक माह के बाद बुधवार को सभी सरकारी विधालय पठन पाठन कर लिए खोले गये परंतु विधालय में बच्चों की संख्या बहुत ही कम रही। इस संबंध में प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी ने बुधवार की सुबह नौ बजे कहा कि मढ़ौरा के सभी विधालय पठन पाठन के लिए खुल गये हैं बच्चों की पहले दिन संख्या कम देखी जा रही है लेकिन इसके लिए जागरुकता कार्यक्रम आदि कराये जायेगें।