गोमिया: गोमिया की राजनीति का एक बड़ा अध्याय समाप्त, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का रांची में निधन
Gumia, Bokaro | May 13, 2026 गोमिया विधानसभा क्षेत्र से 4 बार विधायक रहे और पूर्व कैबिनेट मंत्री माधव लाल सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। आज बुधवार सुबह लगभग साढ़े 7 बजे बताया गया कि रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गोमिया और बोकारो जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। बीते कुछ दिनों से माधव बाबू की तबीयत काफी खराब चल रही थी।