Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
amansingh1245u
अस्पताल से फरार 10 लाख की ब्राउन शुगर का तस्कर फिर दबोचा, ड्रग सिंडिकेट पर पताही पुलिस का बड़ा वार
Motihari, East Champaran
| Jul 23, 2026
MORE NEWS
पताही में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
Motihari, East Champaran | Jul 23, 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति (DAC) की बैठक सम्पन्न मोतिहारी, 23 जुलाई 2026 माय भारत जिला सलाहकार समिति (District Advisory Committee - DAC) की बैठक आज पूर्वी चंपारण के जिला पदाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव जी की अध्यक्षता में प्रातः 11:30 बजे राधाकृष्ण भवन, समाहरणालय परिसर, मोतिहारी में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा माय भारत कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श किया। बैठक की शुरुआत जिला युवा अधिकारी (माय भारत) सुश्री अंकिता द्वारा जिला पदाधिकारी एवं उपस्थित सभी सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने माय भारत की परिकल्पना, उद्देश्यों, प्रमुख कार्यक्रमों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक में माय भारत के अंतर्गत *द्वि-स्तरीय समिति व्यवस्था*- जिला सलाहकार समिति (DAC) एवं जिला समन्वय समिति (DSC)—के गठन एवं संचालन पर चर्चा की गई, जिससे जिले में युवा कार्यक्रमों के बेहतर नियोजन, समन्वय, क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण को सुनिश्चित किया जा सके। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे माय भारत के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों, युवा क्लबों, एनएसएस, एनसीसी तथा अन्य संबंधित संस्थाओं के माध्यम से युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में विशेष रूप से *माय भारत पंजीकरण अभियान* की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने पूर्वी चंपारण के *2.41 लाख युवाओं के पंजीकरण लक्ष्य* को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने हेतु सभी विभागों से सक्रिय सहयोग एवं व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने माय भारत की गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन एवं युवाओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Jul 23, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं माननीय सदस्यगण के साथ बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के भव्य आयोजन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया 15 अगस्त,2026 को सुबह 9:00 बजे मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा जहां माननीय जिला प्रभारी मंत्री के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण के लिए अनुरोध किया जाएगा। 15 अगस्त पर आयोजित समारोह को भव्य बनाने के लिए गांधी मैदान के साफ-सफाई,रंग रोगन सहित बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया गया। बरसात के मौसम को देखते हुए मुख्य समारोह स्थल पर परेड मार्ग को ठीक करा देने का निर्देश दिया गया। समाहरणालय परिसर की साफ सफाई सहित आस पास के सभी मार्गों के स्वच्छता का निर्देश दिया गया। मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में स्थापित सभी महापुरुषों की मूर्तियों के साफ-सफाई, रंगरोगन एवं अन्य सभी जरूरी तैयारी करने के संबंध में नगर निगम को निर्देश दिए गए। गांधी मैदान स्थित बालउद्यान में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं समाहरणालय में स्थापित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण की तैयारी को लेकर उप समाहर्ता जिला नजारत को निर्देश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी महानुभावो को आमंत्रित करने के लिए आमंत्रण कार्ड संबंधी जिम्मेदारी जिला नजर शाखा को दी गई। जिलाधिकारी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर होने वाले परेड की समुचित तैयारी का निर्देश दिया गया एवं बताया गया कि 15 से एक या दो दिन पहले परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल कराया जाएगा। नगर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के लिए पदाधिकारीगण को नामित करने का निर्देश दिया गया। जिले के महादलित टोले में भी उस टोला के बुजुर्ग व्यक्ति के माध्यम से झंडारोहण कराने हेतु पदाधिकार्यों को नामित करने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा को दिया गया। इन पदाधिकारियों के द्वारा लोगों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी भी महादलित बस्ती में दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया,जिला प्रशासन फेसबुक पेज, वेव कास्ट के माध्यम से कराने के लिए जिला जन संपर्क पदाधिकारी एवं जिला आई टी प्रबंधक को निर्देश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त,2026 को संध्या 5:00 बजे से महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में सांस्कृतिक संध्या के भव्य आयोजन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। शिक्षा विभाग के पदाधिकारी द्वारा बताया गया की सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय को भी इसमें शामिल किया जाएगा जिसके लिए जिला चयन समिति के द्वारा स्क्रीनिंग कराई जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी के साथ उप महापौर श्री लालबाबू प्रसाद गुप्ता,नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार,सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा,अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) श्री शैलेन्द्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता विभागीय जांच मो सिबगतुल्लाह,सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री अरुण कुमार, डीसीएलआर श्रीमती इति चतुर्वेदी,वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी जिला सामान्य शाखा सुश्री निधि,एनडीसी श्रीमती प्रेमलता,ओएसडी श्री अमरेश कुमार, निदेशक डीआरडीए,शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन,स्काउट और गाइड के जिला आयुक्त,पुलिस कमांडेंट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Jul 23, 2026
सदर अस्पताल, मोतिहारी के कैम्पस में गहन चिकित्सा इकाई (ICU) का सुदृढ़ीकरण करते हुए तथा पाँचो अनुमण्डलीय अस्पताल में 3 शय्या वाले डायलेसिस यूनिट का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के द्वारा पटना के सिटी के गुरू गोविन्द अस्पताल से किया गया जिसका लाइव प्रसारण पूरे बिहार में किया गया। मोतिहारी में इसके लिए सदर अस्पताल में व्यवस्था कराई गई थी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के निदेशानुसार जिला स्तर से रेफर की संख्या कम करनी है। इसी के आलोक में पूर्व से संचालित 4 शय्या के गहन चिकित्सा इकाई (ICU) को सुदृढ़ीकरण करते हुए 10 शय्या में विस्तारित किया गया है। उन्होने कहा कि सदर अस्पताल अन्य सुविधाओं का भी गैप एनालिसिस किया जा रहा है, जिसके उपरान्त अन्य सुविधाओं का भी सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। इस अवसर पर उपमहापौर डा० लाल बाबू गुप्ता, सिविल सर्जन डा० दिलीप कुमार, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल डा० एस०एन० सत्यार्थी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, ठाकुर विश्वमोहन, जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, जिला योजना समन्वयक, श्री भारत भूषण, जिला अनु० एवं मू० पदाधिकारी, मो०अमानुल्लाह सहित गई गणमान्य उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
East Champaran, Bihar | Jul 23, 2026