बहराइच: नजीरपुरा इलाके में हुई मारपीट मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने चार नामज़द अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला नजीरपुरा में हूई मारपीट मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें की घटना 23 मई को हूई थी जिसमें दो लोग घायल हुए थे जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था।