मऊगंज: मऊगंज में ऑपरेशन मुस्कान को मिली बड़ी सफलता, 154 नाबालिगों को परिजनों से मिलाया गया: पुलिस अधीक्षक
Mauganj, Rewa | Dec 4, 2025 मऊगंज जिले में पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में और एसडीओपी सचिन पाठक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी उपलब्धि मिली।जिले से लापता नाबालिग बच्चों की तलाश पहचान और सुरक्षित पुनर्वास के लिए पुलिस की 35 विशेष टीमों ने करीब 1 लाख किलोमीटर की यात्रा कर देश के कई राज्यों से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया।