मऊगंज: मऊगंज नगर में बड़ी चोरी, स्कूटी की डिग्गी से अज्ञात चोर 2 लाख रुपये और दस्तावेज उड़ा ले गए
Mauganj, Rewa | Dec 4, 2025 मऊगंज नगर मे बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। ढढनी निवासी रामबहादुर तिवारी ने बताया कि उन्होंने स्टेट बैंक मऊगंज से 2 लाख रुपये चेक द्वारा निकालकर छोटा हैंडबैग स्कूटी की डिग्गी में रखा था। दोपहर करीब 3:50 बजे वह निविहा जाते समय भाठी मोड़ के पास एक किराना दुकान पर झाड़ू लेने रुके। इसके बाद वे सीधे बनवारीलाल शुक्ला के घर पहुंचे जहां पैसे डिग्गी से गायब थे।