मऊगंज: आदिसरई जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस के साथ एसडीओपी पहुंची, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Mauganj, Rewa | Dec 3, 2025 लौर थाना क्षेत्र के आदिसरई जंगल स्थित महादेवन के पास अज्ञात युवक का कंकालनुमा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसडीओपी सची पाठक व लौर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया शव लगभग 20 दिन पुराना बताया जा रहा है जो पूरी तरह कंकाल में बदल चुका था। शव की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा भेजा