बंसी के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार का स्थानांतरण हो जाने के बाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को शाम 4:00 बजे विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख किरण कुमारी ने की।इस मौके पर उपस्थित लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यकाल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।