हाथरस: कासगंज पैसेंजर ट्रेन में जा रही महिला की सिटी स्टेशन के पास तबीयत बिगड़ी जीआरपी पुलिस ने भिजवाया अस्पताल हुई मौत
आज दिन सोमवार को जिला अलीगढ़ के रहने वाले दंपत्ति मथुरा से कासगंज पैसेंजर ट्रेन में लौट कर आ रहे थे। तभी अचानक से सिटी स्टेशन के पास नेहा नाम की महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सिटी स्टेशन पर इस मामले को देखकर यात्रियों की भीड़ लग गई। तत्काल जीआरपी पुलिस ने महिला को भिजवाया जिला अस्पताल। यहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान महिला को कर दिया मृत घोषित।