जयपुर: राजस्थान में 30 जिलों में आंधी, ओले और बारिश का अलर्ट, मानसून कमजोर रहने का अनुमान
Jaipur, Jaipur | May 30, 2026 राजस्थान में शनिवार को 30 जिलों में आंधी के साथ ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदला। शुक्रवार 29 मई को उत्तर-पूर्वी जिलों में आंधी-बारिश से तापमान 10 डिग्री तक गिरा। चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, अलवर, जयपुर, भरतपुर, झुंझुनूं और करौली में बारिश के साथ ओले गिरे हैं।