बक्सर नगर में नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण मुक्ति अभियान शुक्रवार को लगभग 4:00 बजे अपराह्न में चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में दहशत का माहौल कायम हो गया। अभियान नगर के सिंडिकेट पर नहर के दोनों किनारे अवैध कब्जा कर झोपड़ी बनाकर रहने वाले व्यवसाईयों तथा लोगों के खिलाफ अभियान चलाया गया।अतिक्रमण हटाने का अभियान कोर्ट के आदेश पर किया गया.