बक्सर: LIC की सेवा मे त्रुटि, 5 लाख 52 हजार 960 रुपए के भुगतान का जिला उपभोक्ता आयोग ने 6% ब्याज के साथ देने का सुनाया फैसला
Buxar, Buxar | Sep 11, 2024 जिला उपभोक्ता आयोग ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में विपक्षी भारतीय जीवन बीमा निगम की सेवा में बड़ी त्रुटि पाया है. बक्सर जिला आयोग ने परिवादी को बीमा की राशि 5 लाख 52 हजार 960 रुपए के अलावा वर्ष 2018 से भुगतान की तिथि तक 6% ब्याज के साथ क्षतिपूर्ति के रूप में 25 हजार एवं वाद खर्च के लिए 6 हजार अलग से देने का आदेश सुनाया है .