हरदोई: नवीन गल्ला मंडी में स्थापित सरकारी धान क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की तौल नहीं हो पा रही, किसान परेशान
Hardoi, Hardoi | Nov 25, 2025 नवीन गल्ला मंडी में स्थापित सरकारी धान क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की तौल नहीं हो पा रही है जिससे किसान परेशान हैं। यहां धान लेकर आये किसानों ने बताया कि टोकन होने के बावजूद अभी तक उनकी तौल नहीं हो पाई है। वहीं कई किसानों ने बताया कि कागज जमा होने के बाद भी अभी तक तौल के लिए फोन नहीं आया है।