सतना। वार्ड क्रमांक 17 स्थित सेंट्रल जेल के पास मेडिकल कॉलेज के दक्षिणी हिस्से में नगर निगम द्वारा निर्मित मुक्तिधाम पिछले दो वर्षों से तैयार होने के बावजूद अब तक आमजन के उपयोग में नहीं आ सका है। आरोप है कि मुक्तिधाम तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग पर दो लोगों द्वारा किए गए कथित अतिक्रमण के कारण रास्ता अवरुद्ध होना बताया गया हैं।