चतरा समाहरणालय परिसर से उपायुक्त कृति श्री,पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, अपर समाहर्ता समेत अन्य ने राजकीय इटखोरी महोत्सव का प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर गुरुवार के 4:00 बजे रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त कीर्ति श्री ने कहा कि आगामी 19,20 और 21 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव के प्रचार प्रसार को लेकर प्रचार रथ को रवाना किया गया