चूरू: मृत गीता की याद में विमंदित बच्चों को करवाया अल्पाहार, रतन नगर थाना अधिकारी ने किया आर्थिक सहयोग
Churu, Churu | Oct 16, 2026 वृद्ध आश्रम में अंतिम सांस लेने वाली गीता भले ही अब इस दुनिया में ना रही हो लेकिन गीता के जाने के बाद भी कुछ अनजाने चेहरे गीता की याद में विमंदित बच्चों के बीच पहुंच ना सिर्फ उन्हें अल्पाहार करवाया बल्कि रतन नगर थाना अधिकारी सुभाष चंद्र ने आर्थिक सहयोग राशि भी संस्था को भेंट की.